उपलब्धि से ज्यादा सफर का लुत्फ लेने पर फोकस : राघव जुयाल

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी मेजबान व डांसर राघव जुयाल का कहना है कि उन्होंने जो कुछ हासिल किया है, उस पर ध्यान देने से ज्यादा वह अपने अब के सफर का लुत्फ लेने पर फोकस करना ज्यादा पसंद करते हैं।

राघव ‘क्रेजी व्हील्स’ जैसे शो के मेजबान हैं।

राघव ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, “मैं इसके बजाय कि मैंने क्या हसिल किया है, अपने सफर पर फोकस करता हूं। जब मैंने शुरुआत की थी, उस समय डांस का लुत्फ लेता था और एक छोटे से शहक से होने के कारण मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मुझे राष्ट्रीय मंच पर डांस करने का मंौका मिलेगा और पूरा देश टीवी पर मेरे डांस को देखेगा। तो, मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, उसका आनंद ले रहा हूं।”

उत्तराखंड के रहने वाले 27 वर्षीय राघव ने कहा कि वह बिल्कुल नहीं बदले हैं और अपनी बढ़ती लोकप्रियता को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493