उपेन हमेशा बड़े भाई की तरह मदद करते हैं : सोनी सिंह

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 2014 में लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में उपेन पटेल के साथ नजर आईं अभिनेत्री सोनी सिंह ने कहा कि वह तभी से उनके संपर्क में हैं और जब भी उन्हें उनकी मदद की जरूरत होती है, वह हमेशा एक भाई की तरह उपलब्ध होते हैं।

सोनी ने बताया, “लोगों का मानना है कि खून का रिश्ता मजबूत होता है, लेकिन मेरा अनुभव कहता है कि किसी भी रिश्ते को गहरा बनाने के लिए खून से जुड़ा होना जरूरी नहीं है। उपेन और मैं ‘बिग बॉस’ में मिले थे और तभी से हम साथ हैं। वह मुझसे बहन जैसा बर्ताव करते हैं और जरूरत पड़ने पर हमेशा वह मेरे लिए उपलब्ध होते हैं। वह लंदन में रह रही अपनी बहन से मेरी तुलना करते हैं।”

रक्षाबंधन के बारे में उन्होंने कहा, “उपेन के अलावा, राखी के लिए मेरा भाई सोहन ठाकुर भी है। वह भी मेरे लिए खास है। वह हमेशा मुझे ‘छुटकी’ बुलाते हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे दो भाई हैं।”

उन्होंने कहा, “हर रक्षाबंधन की तरह इस साल भी मैं उनके साथ यह जश्न मनाऊंगी और मजे करूंगी।”

सोनी वर्तमान में टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले ‘आरंभ’ में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493