उप्र : अफसरों को लोहिया ग्रामों की सुध आई

imagesबांदा, 12 अक्टूबर – उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अफसरों को लोहिया ग्रामों की सुध आई है। चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर ने अधिकारियों को पिछले दो वित्तवर्ष के भीतर चयनित लोहिया ग्रामों का निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, 14 अक्टूबर को झांसी में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक होनी है। कमिश्नर ने चारों जनपदों के जिलाधिकारियों और सीडीओ को निर्देश जारी करते हुए सोमवार शाम तक निरीक्षण रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को लगाकर स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

झांसी और चित्रकूटधाम मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यो की समीक्षा करने के लिए 14 अक्टूबर को खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव झांसी आ रहे हैं। उनकी बैठक को लेकर अधिकारियों में खासा हड़कंप मचा है। योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके साथ ही अधिकारियों में भी अब तेजी दिखने लगी है। अभी तक घरों में सिमटे रहने वाले अधिकारी गांवों की ओर भागते नजर आ रहे हैं।

कमिश्नर मुरलीधर दुबे ने चित्रकूटधाम मंडल के चारो जिलाधिकारियों और सीडीओ को आनन-फानन में निर्देश जारी किए कि वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में चयनित लोहिया ग्रामों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करा लिया जाए।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों का विवरण, आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके कार्यालय अथवा संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय में ईमेल या फैक्स के जरिए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493