उप्र कांग्रेस ने किया मीडिया विभाग का पुनर्गठन

प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के निवर्तमान वाइस चेयरमैन वीरेंद्र मदान ने बताया कि पुनर्गठित मीडिया विभाग के थिंक टैंक में पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के नेतृत्व में सात साथियों डॉ. ओम प्रकाश, संजय दीक्षित, वीरेंद्र मदान, हिलाल नकवी, सतीश राय, संजीव पाठक व अरशद आजमी शामिल किया गया हैं। थिंक टैंक रोज सुबह बैठक करके प्रवक्ताओं के लिए विषय तय करेगा।

इसके साथ ही मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी पी.एल. पुनिया, सलमान खुर्शीद एवं डॉ. निर्मल खत्री को सौंपी गई है। ये मुख्य प्रवक्ता दिल्ली या प्रदेश में कहीं भी उत्तर प्रदेश के मामलों में वक्तव्य दे सकेंगे। वहीं प्रवक्ता की जिम्मेदारी सत्यदेव त्रिपाठी सहित 11 लोगों को सौंपी गई है, जिसमें फजले मसूद, अखिलेख सिंह, सुरेंद्र राजपूत, वीरेंद्र मदान, हिलाल नकवी, आरए प्रसाद, द्विजेंद्र त्रिपाठी, डॉ.अलाउद्दीन, कृष्णकांत पांडेय व अब्दुल मन्नान अंसारी शामिल हैं।

कांग्रेस ने मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी सतीश राय सहित 11 साथियों को सौंपा है। इसमें सतीश राय, राजीव बख्शी, राजीव त्यागी, अमरनाथ अग्रवाल, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, ओंकार सिंह, मारूख खान, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुलेमान खान, मनोज त्यागी व शैलेंद्र तिवारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ उपाध्यक्षगण, उप्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रचार एवं समन्वय समिति के चेयरमैन, मुख्य प्रवक्ता एवं प्रवक्तागण भी इलेक्ट्रानिक चैनलों की परिचर्चा में पार्टी का पक्ष रखेंगे।

मदान ने बताया कि मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव सहित सात साथियों को सौंपी गई है। जूदेव के अलावा इसमें विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, बिजेंद्र सिंह, विभाकर शास्त्री, वीरेंद्र मदान व द्विजेंद्र त्रिपाठी शामिल हैं। वहीं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी राहुल पांडेय, शिव पांडेय, धीरेंद्र सिंह, अभिषेक अर्जुन, प्रशांत सिंह व अयाज खान कुल छह साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मदान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी पूर्व में बनाई गई कमेटी के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव शुक्ला सांसद, आरपीएन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल निभाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493