उप्र के मुख्यमंत्री के साथ बैठक संतोषप्रद रही : शबाना

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेत्री और समाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक अच्छी रही।

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेत्री और समाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक अच्छी रही।

शबाना, गॉडचाइड नम्रता गोयल के साथ गैर-सरकारी संगठन मीजवान वेलफेयर सोसाइटी चलाती हैं। उन्होंने ट्विटर पर शुक्रवार लिखा, “उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से आजमगढ़ की विकास योजना पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक संतोषप्रद रही।”

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एनजीओ मीजवान, छोटे से गांव में ग्रामीणों के सशक्तीकरण के लिए काम करता है।

शबाना ने फिल्मों में अभी ‘जज्बा’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493