लखनऊ, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को 13.72 लाख रुपये का दान दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद करने के आग्रह के बाद कोऑपरेटिव बैंक के अफसर-कर्मचारी आगे आए हैं।
बैंक द्वारा अपने कर्मचारियों और अधिकारियों का एक दिन का वेतन बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए दान करने के निर्णय के बाद यह निधि एकत्र हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ से सैकड़ों गांवों तबाह हो गए हैं।
राज्य सरकार का कहना है कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए हर संभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा कर लोगों और संगठनों को मदद का हाथ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
बाढ़ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित किया है, जिनमें गोरखपुर, महाराजगंज, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और बलरामपुर शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath