उप्र : गणपति विसर्जन के दौरान 4 डूबे, तीन को बचाया गया, 1 लापता

शाहजहांपुर, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गर्रा नदी के घाट पर चार लोग डूब गए, जिनमें से तीन को बचा लिया गया और एक छात्र अभी भी लापता है।

पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को गर्रा नदी घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चार लोग डूब गए। इनमें तीन को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, जबकि 15 साल का छात्र हिमांशु लापता है जिसकी गोताखोर तलाश कर रहे हैं।

मनोज कुमार यादव ने बताया कि लापता छात्र हजमापुर में अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई कर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493