उप्र : धौनी ने 12000 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई

आगरा, 19 अगस्त (आईएएनएस)। देश की एक दिवसीय क्रिक्रेट टीम और टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने बुधवार को 12,000 फुट की ऊंचाई से पहली छलांग लगाई। आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में प्रशिक्षण ले रहे धौनी बुधवार सुबह करीब सात बजे 12,000 फुट की ऊंचाई से पैराशूट से कूदे।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, धौनी की पहली छलांग सफल रही। अब उन्हें चार बार और पैराजंपिग करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें पैराजंपर का सर्टिफिकेट मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि धौनी बीते 13 दिनों से आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल में पैरा जंपर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। बीते दो दिनों से खराब मौसम के कारण धौनी की छलांग टल रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे उनकी छलांग प्रस्तावित थी, लेकिन पहले मौसम का जायजा लिया गया। शुरुआत में एएन 32 विमान मलपुरा स्थित ड्रॉपिंग जोन में पहुंचा। हवा के दबाव की जांच के लिए वहां पहले एक-एक कर दो पैराजंपर कूदे।

इसके बाद एएन 32 ने दोबारा चक्कर लगाया और धौनी ने छलांग लगाई। पैराशूट बांधकर कूदे धौनी सफलतापूर्वक जमीन पर उतर गए। एहतियात के तौर पर धौनी के पीछे एक-एक कर पांच और जंपरों ने भी छलांग लगाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493