उप्र : नवरात्र मेले में विंध्याचल से चलेंगी 150 बसें

imagesलखनऊ- उत्तर प्रदेश पथ परिवहन निगम ने नवरात्र मेले में विंध्याचल स्टैंड से 150 बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक विभिन्न जिलों के लिए चलेंगी। सबसे ज्यादा बसें वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, जौनपुर, गोरखपुर और सोनभद्र मार्ग पर चलेंगी। इसके साथ ही मिजार्पुर से भी 30 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

परिवहन निगम के अधिकारियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल पहुंचने वाले भक्तों को इस बार अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विंध्याचल कैंट डिपो से 50 बसें, चंदौली डिपो से 10, ग्रामीण डिपो से 20, काशी डिपो से सात और मिर्जापुर से 70 बसें चलाई जाएंगी। इसमें सबसे ज्यादा 70 बसें वाराणसी (बनारस) से चलेंगी, जबकि 40 बसें इलाहाबाद से चलेंगी। वहीं सात बसें लखनऊ, छह बसें कानपुर, पांच बसें चित्रकूट-बांदा और 20 बसें जौनपुर के लिए चलाई जाएंगी।

इसी तरह सोनभद्र, लालगंज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत अन्य जिलों से भी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी, वहां अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। स्टैंड से हर 10 मिनट पर विभिन्न मार्गो के लिए बसें रवाना होंगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493