उप्र पुलिस ने आईएस के 3 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद-रोधी दल (एटीएस) ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त रूप से आईएस के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

उप्र के एटीएस प्रमुख असीम अरुण ने आईएएनएस को बताया कि उप्र की एटीएस टीम ने महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, आंध्र प्रदेश व उप्र में एक संयुक्त अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान तीनों संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है।

अरुण ने बताया कि तीनों संदिग्धों को मुंबई, जालंधर और बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, “पुलिस छह अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493