उप्र : बाढ़ग्रस्त 4 जिलों के लिए डॉक्टरों की टीम रवाना

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चिकित्सकीय दल में चार टीमें विभिन्न जनपदों में चलाए जा रहे चिकित्सा शिविरों के माध्यम से बाढ़ पीड़ितजनों के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए भेजी जा रही है। इसमें पहला दल डॉ. अभय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में बलरामपुर जिले में, दूसरा दल डॉ. वैभव खन्ना के नेतृत्व में बाराबंकी जिले में, तीसरा दल डॉ. आर. ठुकराल के नेतृत्व में सीतापुर जिले में तथा चौथा दल डॉ. मनोज मिश्रा एवं डॉ. विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में गोंडा जिले में भेजा जा रहा है।

कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे प्रदेश के मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भेजें जा रहे चिकित्सीय दल बाढ़ पीड़ित लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493