उप्र : महोबा में किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

महोबा, 19 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर थानांतरगत अतरारमाफ गांव में खेत की मेड़बंदी के दौरान मिट्टी गिराने पर पड़ोसी तीन किसानों ने एक किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने शनिवार को कहा, “अतरारमाफ गांव में अमिताभ (28) जेसीबी मशीन से अपने खेत की मेड़बंदी करा रहा था, उसी दौरान पड़ोसी खेत के काश्तकार भोला सिंह, उसका बेटा अंतिम सिंह और भाई कीरत सिंह से उनके हिस्से की जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर विवाद हुआ। तीनों ने पहले अमिताभ की लाठी-डंडे से पिटाई की, बाद में कुल्हाड़ी से सिर व गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।”

सक्सेना ने कहा, “घटना के बाद तीनों ननौरा गांव के जंगल में छिप गए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि श्रीनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493