उप्र में आंशिक बदली, गर्मी से राहत

लखनऊ, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे गर्मी व उमस से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप-छांव का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक अनुसार, दिन में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह व शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का अहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493