उप्र में ‘कहानी 2’ कर मुक्त

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या बालन की नई थ्रिलर फिल्म ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ उत्तर प्रदेश में कर मुक्त कर दी गई है।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं विद्या ने कहा, “पिछले दो सप्ताहों में कई लोगों ने हमसे कहा कि फिल्म को कर मुक्त किया जाना चाहिए, ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें। मैं यह जानकर उत्साहित हूं कि ‘कहानी 2’ उत्तर प्रदेश कर मुक्त घोषित हो गई है।”

कुशाल कांतिलाल गाडा, धवल जयंतीलाल गाडा, अक्षय जयंतीलाल गाडा और सुजॉय घोष द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’ में अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में हैं। यह बच्चों के साथ यौन दुराचार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।

जयंतीलाल गाडा ने बताया, “हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘कहानी 2’ को कर मुक्त बनाने के फैसले से बेहद उत्साहित हैं। हम खुश हैं कि उन्होंने बच्चों से संबंधित संवेदनशील और मुख्य मुद्दे को नोटिस किया।”

‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ वर्ष 2012 की थ्रिलर फिल्म का सीक्वल है। यह घोष द्वारा निर्देशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493