उप्र में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड

लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम के रुख में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप खिलेगी लेकिन तेज हवाओं की वजह से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और झांसी का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493