उप्र में धूप खिली

लखनऊ, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले सप्ताह से कोहरे के बढ़ने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से हालांकि ठंड और कोहरे से थोडी राहत मिली है। लेकिन यह स्थिति ज्यादा दिन चलने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह से कोहरा बढ़ेगा और तापमान में और कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, कानपुर का 7.8 डिग्री, इलाहाबाद का 6 डिग्री, झांसी का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493