उप्र में बनेगा गोवर्धन श्राइन बोर्ड

imagesमथुरा- उत्तर प्रदेश में ब्रज हेरिटेज प्लानिंग बोर्ड के बाद अब गोवर्धन श्राइन बोर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस श्राइन बोर्ड का गोवर्धन के चार प्रमुख मंदिर अहम हिस्सा बनेंगे। इसी के साथ ब्रज के प्राचीन मंदिरों में लैक्सी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु उनके पौराणिक महत्व को समझ सकेंगे। (18:54) 

जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने बताया कि इस पूरी कवायद पर तेजी से अमल किया जा रहा है। वहीं गोवर्धन बाईपास के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इसका प्रस्ताव अगले बजट में शामिल हो जाएगा। यहां जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गोवर्धन बस स्टैंड परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किं ग बनाने की योजना बना ली गई है।

परिवहन निगम से भी इस संदर्भ में वार्ता हो चुकी है। वहीं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि आम लोगों की राय है तो गोवर्धन श्राइन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव जल्द तैयार कर लिया जाएगा। इसमें गोवर्धन के प्रमुख मंदिर शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि ब्रज के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल, वन-उपवन से श्रद्धालुओं को परिचित कराने के लिए बरसाना के मान मंदिर परिसर में लैक्सी बोर्ड लगाए जाने का फैसला किया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493