उप्र में हर्षोल्लास से मनाई जा रही ईद

लखनऊ, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में भाइचारे का त्योहार ईद गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

सुबह से ही लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, आगरा, इलाहाबाद, मेरठ में लोग ईद की नमाज अदा करने मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचे।

समूचे उत्तर प्रदेश में ईद पर्व की धूम है। हर तरफ खुशियों का माहौल है। नमाज के साथ बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। हर कोई एक-दूसरे को ईद की बधाई दे रहा है।

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में लोगों ने गुरुवार को ईद की नमाज अदा की। लखनऊ में इस बार महिलाओं के लिए ईद की नमाज अदा करने के उद्देश्य से ऐशबाग ईदगाह में अलग से इंतजाम किया गया।

ईद पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। ईद की नमाज के मद्देनजर शहरों में जगह-जगह यातायात मार्गो में बदलाव किए गए हैं।

इस बीच, प्रेम और अमन चैन के पर्व ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी स्थित ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी।

लखनऊ स्थित ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की गई। हालांकि लोगों की भीड़ नमाज के लिए वहां सुबह से ही पहुंच रही थी।

प्रदेश के नए मुख्य सचिव दीपक सिंघल भी नमाज अदा करने से पहले ईदगाह पहुंचे और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।

लखनऊ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि ईद की नमाज को देखते हुए ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर नमाजियों की सुरक्षा के लिए चार एडिशनल एसपी, 10 सीओ, 24 इंस्पेक्टर, 150 एसआई, 500 कांस्टेबल, 50 महिला पुलिसकर्मी, आठ कम्पनी पीएसी, एक आरएएफ की बटालियन तैनात की गई। ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493