उप्र : लखनऊ में बसपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को याद किया

लखनऊ, 15 मार्च (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की जयंती के मौके पर मंगलवार को राजधानी में जुटे बसपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर प्रदेश के सभी शीर्ष नेता मौजूद थे।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के पंजाब में पार्टी की एक रैली में शामिल होने के बावजूद लखनऊ में भारी तादाद में बसपा कार्यकर्ता जुटे और कांशीराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

‘बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर-कांशीराम अमर रहें’ और ‘मायावती जिंदाबाद’ के नारे लगाती भीड़ के बीच बसपा नेताओं स्वामी प्रसाद मौर्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आर.के. चौधरी और रामअचल राजभर आदि ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493