‘उप्र-100’ कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा कदम : अखिलेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक आपको पुलिस के पास जाना पड़ता था, लेकिन अब पुलिस आपके फोन करते ही आपके पास जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था में बड़े बदलाव की शुरुआत है। पुलिस खुद पीड़ित तक पहुंचेगी।

अखिलेश ने कहा, “सपा सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। जितना विकास कार्य हमने किया उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया है।”

शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर में डायल 100 सेवा का उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जनता का 108 व 102 नंबर पर भरोसा बढ़ा है। जनता को भरोसा है कि जरूरत के वक्त फोन करने पर एंबुलेंस जरूर आएगी। इसी तरह उप्र 100 भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। मुसीबत के वक्त डायल 100 को फोन करने पर 15-20 मिनट में घटनास्थल पर पुलिस पहुंच जाएगी। इस सेवा की कमियों को आने वाले दिनों में दूर कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विरोधी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन अब भविष्य में उन्हें भी जवाब मिलेगा। शनिवार रात आठ बजे से प्रदेश के 11 जिलों लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर व झांसी में डायल 100 सेवा लागू हो जाएगी। 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होगा। लखनऊ में मेट्रो भी शीघ्र ही चलने लगेगी।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के कर्मचारियों को पांचवें और छठे वेतनमान का एरियर देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उप्र-100 भवन का निर्माण इसी संस्था ने किया है। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493