ताइवान परिवहन प्राधिकरण ने गुरुवार को उबर पर नियमों के उल्लंघन के लिए करीब 74 लाख डॉलर के 11 जुर्माने लगाए हैं।
ताइवान में उबर का काम संभालने वाली टीम ने एक ऑनलाइन बयान में कहा, “हमने यह निर्णय हल्के में नहीं किया है, क्यूंकि हम जानते हैं कि इससे सैकड़ों कार चालकों और यात्रियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।”
उबर ने ताइवान के ताइपे और काऊशुंग सहित चार शहरों में 2013 में सेवाओं को शुरू किया था लेकिन स्थानीय टैक्सी चालकों ने फर्म पर आरोप लगाया था कि वह अवैध रूप से साझा सवारियों वाली सेवाओं का संचालन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath