उबर ने 5 अरब यात्राएं पूरी की

सान फ्रांसिस्को, 30 जून (आईएएनएस)। एप आधारित कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर ने घोषणा की है कि उसने अब तक पांच अरब से अधिक यात्राएं पूरी कर ली हैं।

सान फ्रांसिस्को, 30 जून (आईएएनएस)। एप आधारित कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर ने घोषणा की है कि उसने अब तक पांच अरब से अधिक यात्राएं पूरी कर ली हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “20 मई को सुबह सात बजकर 29 मिनट और छह सेकंड पर एक साथ 156 यात्राएं शुरू की गईं, जिसके साथ ही हमने पांच अरब का आंकड़ा पूरा कर लिया।”

ये यात्राएं भारत के मुंबई, रूस के मास्को और कोलंबिया के मेडलिन शहरों सहित 24 देशों में हुईं।

उबर का मुख्यालाय सैन फ्रांसिस्को में है। 2009 में एक स्टार्टअप से शुरू हुई यह कंपनी इस समय छह महाद्वीपों, 76 देशों और 450 से अधिक शहरों में सेवा देती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493