पेरिस आपराधिक न्यायालय ने गुरुवार को आदेश में कहा कि उबर ने अपने किफायती उबरपीओपी साझा सेवा के साथ अवैध रूप से संचालन किया है।
प्रौद्योगिकी समाचार प्रदाता टेकक्रंच डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, उबर फ्रांस के महाप्रबंधक तिबॉद सिम्फाल पर 34,000 डॉलर और उबर के यूरोपीय मामलों के संचालक पिएयरे दिमित्री गोरे कोटी पर 23,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इन्हें कारोबारी गतिविधियों को भ्रमित करने और अवैध रूप से संचालन करने का दोषी पाया गया है।
उबर ने फ्रांस में जुलाई 2015 में उबरपीओपी सेवा बंद कर दी थी।
उबर का चालक होने के लिए पेशेवर लाइसेंस होने की जरूरत नहीं है। पारंपरिक टैक्सी सेवाओं ने उबरपीओपी को अनुचित प्रतिस्पर्धा का दोषी ठहराया था।
dharmpath.com dharmpath