उमर खालिद के भाषण को संगीत में बदला

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में जारी विवाद के बीच संगीत निर्माता और संगीतकार अक्षय जौहर उर्फ मोजोजोजो ने छात्रों द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया है।

अक्षय ने रविवार को उमर खालिद द्वारा दिए गए भाषण से प्रेरित एक संगीत का निर्माण किया है।

खालिद, जेनेयू के उन छह छात्रों में से एक हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में नौ फरवरी को राष्ट्र-विरोधी नारे लगाए थे और खालिद ने 21 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में दिए अपने भाषण में कहा था कि वह कोई आतंकवादी नहीं हैं और भाजपा सरकार को परिसर पर निशाना साधने का एक कारण चाहिए।

मोजोजोजो द्वारा निर्मित संगीत में खालिद के भाषण के कुछ अंश लिए गए हैं।

पिछले वर्ष संगीत निर्माता का पहला अल्बम ‘शॉट फायर्ड’ रिलीज हुई था।

मोजोजोजो ने कहा कि उन्होंने खालिद के भावुक भाषण से प्रेरित होकर यह नया संगीत ‘ये लड़ाई’ बनाया है।

उन्होंने स्वयं को देश का एक गौरवान्वित नागरिक बताते हुए कहा कि जिस तरह से अब तक इस मुद्दे को लिया गया है, वह काफी दुखद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493