उमा थर्मन ने भी विंस्टीन पर यौनाचार के आरोप लगाए

लॉस एंजेलिस, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री उमा थर्मन भी उन महिलाओं की सूची में शामिल हो गईं हैं, जिन्होंने फिल्म-निर्माता हार्वे विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

थर्मन ने पिछले साल कहा था कि इस विवाद के बारे में कहने के लिए उनके पास बहुत कुछ है, लेकिन वह लोगों का गुस्सा कम होने तक इंतजार करना चाहती हैं। अब वह न्यूयॉर्क टाइम्स में एक ऑर्टिक्लस के जरिए सामने आई हैं।

‘किल बिल’ फ्रेंचाइजी और ‘पल्प फिक्शन’ जैसी फिल्मों में विंस्टीन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि उन पर पहला हमला लंदन के सैवॉय होटल में विंस्टीन के कमरे में हुआ था।

अभिनेत्री ने बताया कि हमले के बाद विंस्टीन ने उनसे माफी मांगने की कोशिश भी की।

विंस्टीन ने एक प्रतिनिधि के माध्यम से थर्मन से तुरंत माफी मांगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493