उम्मीदवार के शपथ-पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित हों

madhya-pradesh-map (1)भारत निर्वाचन आयोग के आईटी डायरेक्टर श्री व्ही.एन. शुक्ला ने आज दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में उम्मीदवार द्वारा दिए जा रहे शपथ-पत्र में दी गई जानकारी को वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला रिटर्निंग ऑफिसर एवं चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों को जेनेसिस सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप गोविन्द एवं अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कांताराव भी मौजूद थे।

प्रशिक्षण में बताया गया कि सॉफ्टवेयर में शपथ-पत्र को प्रदर्शित किए जाने के लिए व्यवस्था की गई है। इसमें उम्मीदवार द्वारा दिए गए शपथ-पत्र में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, चल-अचल संपत्ति का विवरण एवं अन्य जानकारी के लिए पृथक लिंक दी गई है। उन्होंने समस्त उम्मीदवारों के शपथ-पत्र की जानकारी को एकरूपता के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से www.ceomadhyapradesh.nic.in पर अपलोड किए जाने का अनुरोध किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493