प्रवक्ता लू कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि तुर्की के हालात का मध्यपूर्व में शांति व स्थिरता पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि चीन यह देखकर प्रसन्न है कि तुर्की में आखिरकार हालात सामान्य हो चुके हैं और चीन देश की राष्ट्रीय सुरक्षा व स्थिरता को बनाए रखने में तुर्की के प्रयासों का समर्थन करता है।
तुर्की की सरकार ने शुक्रवार को असफल सैन्य तख्तापलट का आरोप अमेरिकी में रहने वाले धर्मगुरु फतेहउल्ला गुलेन पर लगाया है।
लू ने कहा कि तुर्की में सभी चीनी नागरिक सुरक्षित हैं।
dharmpath.com dharmpath