उम्मीद है मेसी अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे : ब्रावो

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी), 28 जून (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण का खिताब जीतने वाली चिली टीम के कप्तान क्लाउडियो ब्रावो ने उम्मीद जताई है कि लियोनेल मेसी अपने संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करते हुए एक बार फिर अर्जेटीना के लिए खेलते नजर आएंगे।

कोपा अमेरिका फाइनल में चिली के हाथों अपनी टीम की हार के बाद निराश मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह हालांकि क्लब फुटबाल खेलते रहेंगे।

अर्जेंटीना के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक गोल करने में वाले मेसी इस मैच में पेनाल्टी शूटआउट में गोल नहीं कर सके थे। टीम की हार के बाद मेसी आंसुओं में नहाए नजर आए।

दूसरी ओर, पांच बार बालोन डी ऑर पुरस्कार जीतने वाले मेसी के साथ बार्सिलोना में खेलने वाले ब्रावो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 29 साल के मेसी अपने अंतर्राष्ट्रीय मैचों की संख्या को 113 से आगे ले जाएंगे।

ब्रावो ने कहा, “मेरे लिए मेसी दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। हम जानते हैं कि वह किस स्तर के खिलाड़ी और इंसान हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए अपने देश के लिए कई और सालों तक खेलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493