उम्र के 50वें दशक में आत्मविश्वास कम हो जाता है : सलमा हायेक

लॉस एंजेलिस, 25 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक इस साल 50 वर्ष की हो जाएंगी। उनका मानना है कि उनका आत्मविश्वास ज्यादा अच्छा नहीं है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हायेक इस साल सितंबर में 50 साल की हो जाएंगी। उनका कहना है कि लोगों को ‘जिंदगी का जश्न मनाना चाहिए।’

अभिनेत्री ने कहा, “मैं 50वें दशक में प्रवेश कर रही हूं। इस समय आपका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। मुझे लगता है कि हर किसी के लिए यह हर दिन पर निर्भर करता है। कुछ दिन होते हैं जब आपको बेहद अच्छा महसूस होता है, जबकि कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप विश्वास नहीं कर पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है।”

हायेक की आठ साल की बेटी है।

हायेक ने कहा, “आप जो हैं उसका भरपूर मजा उठाएं और अपनी जिंदगी का जश्न मनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493