‘उरी’ करियर की खास फिल्म होगी : यामी गौतम

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘उरी’ रिलीज होने का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि यह उनके करियर के लिए एक खास फिल्म होगी।

यामी ने यहां आईएएनएस को बताया, “यह मेरे करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक होने जा रही है। जिस तरह से आदित्य धर ने इसे लिखा और निर्देशित किया है और विक्की (कौशल) और सभी कलाकारों ने काफी मेहनत की है।”

अभिनेत्री ने कहा कि हर भारतीय को यह फिल्म दिखाई जानी चाहिए।

फिल्म में विक्की कौशल भारतीय कमांडो की भूमिका में हैं, जो 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल होता है।

‘उरी’ में कीर्ति कुलहरि और परेश रावल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 11 जनवरी, 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493