रियो डी जनेरियो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उरुग्वे के फुटबाल क्लब पेनारोल ने अर्जेटीना के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मेक्सी रोड्रिगेज के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि रोड्रिगेज को 70,000 डॉलर प्रति महीने का मेहनताना मिलेगा। उरुग्वे में किसी फुटबालर को मिलने वाला यह सर्वाधिक मेहनताना है।
रोड्रिगुएज ने नेवेल्स ओल्ड ब्वॉयज क्लब के लिए 135 मैच खेले थे और 48 गोल दागे थे। वह 2012 में इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल से नेवेल्स ओल्ड ब्वॉयज में शामिल हुए थे और अब नि:शुल्क स्थानांतरण के तहत पेनारोल में आए हैं।
अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 57 मैच खेले हैं। वह 2006, 2010 और 2014 विश्व कप टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath