उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी विएरा गोली लगने से घायल

रियो डी जेनेरियो, 27 अगस्त (आईएएनएस)। उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्सिस विएरा कोलंबिया में चोरी की एक घटना के दौरान सीने में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।

चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार कोलंबिया के दूसरे विभाजन में डेपोर फुटबॉल टीम के 36 वषर्ाीय गोलकीपर को बुधवार को एक अपातकालीन सर्जरी के बाद निगरानी में रखा गया।

मीडिया रपट के अनुसार विएरा और उनकी पत्नी एंड्रिया फैबिना एक बैंक से निकल रहे थे कि तभी कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और विएरा को चोरों के साथ हाथापाई के दौरान गोली लगी।

विएरा के सर्जन एल्बटरे गार्सिया ने कहा कि विएरा को रीड की हड्डी में चोट लगी है और उनके पैरो में हलचल नहीं हो रही है।

पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और उन्होंने घटना की जानकारी देने पर 15,000 डॉलर की राशि का इनाम भी रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493