उरुग्वे गोंजालो का साओ पाउलो के साथ करार

साओ पाउलो (ब्राजील), 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उरुग्वे के स्ट्राइकर गोंजालो कारनेइरो ने ब्राजील के साओ पाउलो क्लब के साथ तीन सत्र के लिए करार किया है।

क्लब ने कहा कि इस करार के तहत गोंजालो अब 31 मार्च, 2021 तक साओ पाउलो के साथ बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, उरुग्वे के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक गोंजालो ने साओ पाउलो के मेडिकल परीक्षण को पास कर लिया है और उन्हें नई टीम की सभी सुविधाओं से वाकिफ करा दिया गया है।

क्लब के कोच डिएगो एगुइरे के मार्गदर्शन में खेलने से पहले उन्हें शारीरिक संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

गोंजालो ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत मोंटेवीडियो के डिफेंसर स्पोर्टिग क्लब से की थी। उन्होंने पिछले साल 13 गोल किए।

साओ पाउलो के कार्यकारी राय ने कहा, “मैं गोंजालो के आने से काफी खुश हूं। यह खुशी केवल उरुग्वे के खिलाड़ियों के साथ संबंध के कारण नहीं है, बल्कि इसलिए भी है क्योंकि वह एक युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493