उरुग्वे ने विश्व कप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित की

मोंटेवीडियो, 3 जून (आईएएनएस)। सिएटल सॉन्डर्स के मिडफील्डर निकोलास लोड्रिएरो, गेस्टन रामिरेज और फेदे वाल्वेर्दे को आगामी फीफा विश्व कप के लिए घोषित उरुग्वे की 23 सदस्यीय फुटबाल टीम से बाहर कर दिया गया है।

वेबसाइट ईएसपीएन डॉट इन के अनुसार, 29 साल के लोड्रिएरो उरुग्वे के लिए दो विश्व कप खेल चुके हैं। लेकिन, कोच ऑस्कर तबरेज ने इस बार उन्हें 23 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया है।

लोड्रिएरो 2014 में ब्राजील में खेले गए विश्व कप में 11 खिलाड़ियों में शामिल थे। इसके अलावा वह 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली उरुग्वे टीम का भी हिस्सा थे।

रूस में 14 जून से शुरू होने जा रहे फीफा विश्व कप में उरुग्वे को इस बार मेजबान रूस, सऊदी अरब और मिस्र के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

टीम :

गोलकीपर : मार्टिन कम्पाना, फर्नाडो मुस्लेरा, मार्टिन सिल्वा।

डिफेंडर : मार्टिन सेसेरस, सेबेस्टियन कोएट्स, जोस मारिया गिमेंज, डिएगो गोडिन, मेक्सिमिलियानो पीयरा, गेस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।

मिडफील्डर : जिर्योजियन डी एरास्कीटा, रोड्रिगो बेंटाकुर, डिएगो लेक्जेल्ट, नाहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरीयरा, मेटियास वेसीनो, जोनाथन यूरेताविस्कय।

फारवर्ड : एडिंसन कवानी, मेक्सिमिलियानो गोमेज, लुइज सुआरेज, क्रिस्टियन स्टॉनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493