उरुग्वे विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब था : गोडिन

मोंटेवीडियो (उरुग्वे), 10 जुलाई (आईएएनएस)। उरुग्वे फुटबाल टीम के कप्तान डिएगो गोडिन ने कहा कि उनकी टीम भले ही क्वार्टर फाइनल में हारी हो, लेकिन उनका विश्व कप शानदार रहा।

इसके साथ ही उन्होंने देर रात हवाईअड्डे पर टीम के स्वागत के लिए खड़े प्रशंसकों का शुक्रिया अदा भी किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एटलेटिको मेड्रिड के डिफेंडर ने कहा, “हम एक बार फिर विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने से केवल एक मैच दूर रह गए।”

गोडिन ने कहा, “हमारा विश्व कप शानदार रहा और निश्चित तौर पर हमने और अधिक प्रयास की कोशिश की। हमारे सपने और इच्छाएं हमेशा सबसे आगे रहीं, लेकिन संतुलन सकारात्मक रहता है। हम अच्छी यादों के साथ विश्व कप से लौटे हैं।”

प्रशंसकों ने करास्को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उरुग्वे टीम के लिए करीब तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया।

गोडिन ने कहा कि प्रशंसकों के इस सम्मान के लिए उनकी टीम के साथी खिलाड़ी भी शुक्रगुजार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493