उरूग्वे ने जीत से प्रशंसकों को दी विदाई

मोंटेवीडियो, 8 जून (आईएएनएस)। उरूग्वे की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने उज्बेकिस्तान पर 3-0 की शानदार जीत से अपने प्रशंसकों को विदाई दी है।

उरूग्वे की इस जीत में ज्यार्जियन डी अरासेस्ता, लुईस सुआरेज और जोस मारिया गिमेंज ने एक-एक गोल दागे।

समचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कोच ऑस्कर वाशिंटन तबरेज फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए नौ जून को अपनी टीम के साथ रूस रवाना होंगे।

गुरूवार को उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में 31वें मिनट में ज्यार्जियन डी अरासेस्ता ने इडिंसन कवानी और लुईस सुआरेज से मिली पास पर शानदार गोल दाग दिया।

इसके बाद मैच के 52वें मिनट उरूग्वे टीम को पेनल्टी मिला जिस पर लुईस सुआरेज ने गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया।

उरूग्वे के लिए मैच का तीसरा गोल मैच के 72वें मिनट में आया जब जोस मारिया गोमेंज ने गोलकर स्कोर 3-0 कर दिया।

इसके बाद मैच के 79वें मिनट में अकरोमियोन कोमीलोव को बाहर भेजे जाने के बाद उज्बेकिस्तान की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ ही रह गई और कोई खास चुनौती नहीं दे पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493