उर्जित पटेल ने आरबीआई गवर्नर का कार्यभार संभाला

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में उर्जित पटेल ने कार्यभार संभाल लिया है। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जनवरी 2013 से डिप्टी गवर्नर के रूप में सेवाएं दे रहे उर्जित आर. पटेल ने भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गर्वनर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनका कार्यकाल चार सितंबर, 2016 से प्रभावी हो गया है।

पटेल का कार्यकाल तीन साल का होगा। उन्होंने रविवार को रघुराम राजन का गवर्नर का तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने पर उनके उत्तराधिकारी के रूप में यह पदभार संभाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493