‘ऊपिरि’ से फिल्मकार के रूप में सम्मान मिला : वामसी

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार वामसी पैदीपल्ली का कहना है कि समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘ऊपिरि’ से उन्होंने बहुत सम्मान अर्जित किया है और इससे उन्हें खुद को खोजने में मदद मिली है। इसके लिए उन्होंने पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

पिछले हफ्ते दक्षिण संस्करण के 64वें फिल्मफेयर पुरस्कार में वामसी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में सम्मानित किया गया और उन्होंने बताया कि इस सम्मान ने उन्हें खास बना दिया।

पैदीपल्ली ने आईएएनएस से कहा, “भले ही पहले मुझे फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया, लेकिन पुरस्कार ‘ऊपिरि’ के लिए मिला। फिल्म मेरे दिल के करीब है, यह पुरस्कार मेरे लिए खास रहा। यह लेडी (फिल्मफेयर स्टैचू) को घर लाने जैसा था।”

उन्होंने कहा,”मैं फिल्मफेयर पुरस्कार देखकर बड़ा हुआ हूं और मुझे अब भी याद है, जब मैं इसमें भाग लेने के लिए लंबी कतार में लगता था। आज यह प्रतिष्ठा प्राप्त कर अच्छा महसूस हो रहा है और लंबे समय तक इस सम्मान को संजोए रखूंगा।”

‘ऊपिरि’ में अक्किनेनी नागार्जुन और कार्थी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे।

फिलहाल, वामसी महेश बाबू की तेलुगू फिल्म के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493