ऋचा ‘और देवदास’ के लिए दिल्ली में

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘और देवदास’ की शूटिंग पूरी करने आई हैं।

ऋचा की ‘फुकरे’ फिल्म (2013) की शूटिंग भी दिल्ली में ही हुई थी। वह यहां दोबारा शूटिंग करके खुश हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “यहां शूटिंग में सबसे अच्छा यह लगता है कि यह जगह आपकी बहुत जानी-पहचानी है। मैं यहां दो साल पहले ‘फुकरे’ की शूटिंग के लिए आई थी और अब सुधीर सर की फिल्म के लिए आई हूं।”

फिल्म में ऋचा आधुनिक जमाने की पारो की भूमिका निभाएंगी।

फिल्म के कलाकार यहां अगले सप्ताह तक शूटिंग करेंगे। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493