ऋचा चड्ढ़ा को उम्मीद, पसंद की जाएगी उनकी किताब

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की पहली किताब इसी साल आने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आएगी।

पेंगुइन इंडिया इस किताब को साल के अंत तक प्रकाशित करेगी।

ऋचा ने एक बयान में कहा, “मैं एक किताब लिख रही हूं, जिसमें मैं अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करूंगी। मैं सोशल मीडिया से आगे बढ़कर अधिक गहराई में जाना चाहती थी।”

उन्होंने कहा, “लेखन में मेरी रुचि नई नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा करूंगी। यह साल मेरे लिए खास है, मैं निर्माण और लेखन में शुरुआत कर रही हूं। ये दोनों 2017 में होंगे।”

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री ने लघु फिल्म ‘खून आली चिट्ठी’ से निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है।

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह अपनी किताब में विभिन्न यात्राओं और व्यस्त शूटिंग के बीच स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने संबंधी चीजों का खुलासा करेंगी।

सूत्र ने कहा, इस किताब में उनके जीवन के कई घटनाक्रमों और पहलुओं व उनके व्यवहार को उजागर किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493