ऋचा चड्ढा ने ‘लव सोनिया’ में काम करने से इनकार कर दिया था

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ऋचा चड्ढा ने पहले फिल्म ‘लव सोनिया’ में काम करने से इनकार कर दिया था

फिल्म ‘लव सोनिया’ में एक कोठे की मालकिन और मानव तस्करी की शिकार होकर दुष्कर्म पीड़िता के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा शुरू में फिल्म के अपने किरदार माधुरी को निभाने को लेकर सशंकित थीं।

ऋचा इस किरदार को निभाने को लेकर सहज नहीं थीं क्योंकि फिल्म की विषयवस्तु एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है और वह टाइपकास्ट नहीं होना चाहती थीं।

‘लव सोनिया’ के निर्देशक तबरेज नूरानी ने कहा, “ऋचा सिर्फ ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्हें फिल्म में मैं लेना चाहता था। वह फिल्म में काम करने के लिए तब राजी हुईं जब हमने उनके इससे जुड़ने की उम्मीद छोड़ दी थी।”

यह फिल्म आगामी ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ (आईएफएफएम) में दिखाई जाएगी।

ऋचा ने कहा, “फिल्म की विषयवस्तु बहुत संवेदनशील थी। मैं इस बात को पशोपेश में थी कि इसे कैसे सही से निभाया जा सकेगा।”

अभिनेत्री ने बताया कि फिर निर्देशक ने उन्हें आश्वस्त किया और वह फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493