ऋतिक, कंगना अंतरंग तस्वीर पर सुजैन ऋतिक के साथ

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ उनकी अंतरंग फोटो पर कहा कि यह फोटोशॉप की हुई तस्वीर है।

ऋतिक और कंगना के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब इंटरनेट पर दोनों की एक अंतरंग तस्वीर तेजी से फैलने लगी। ऋतिक के वकीलों ने इस अंतरंग तस्वीर को लीक करने की आलोचना की और कहा इससे पूरी कहानी साफ नहीं होती।

सुजैन जो ऋतिक से साल 2013 में अलग हो गई थी, ने भी उसी पार्टी की कुछ अन्य तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह ऋतिक के साथ एक-दूसरे को जकड़े नजर आ रही हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “तस्वीरें फोटोशॉप की हुई है और झूठी कहानियों को ज्यादा प्रचार मिल रहा है। रिकार्ड के लिए यह दूसरी तस्वीर। मैं इस मामले में ऋतिक के साथ हूं।”

ऋतिक और कंगना के बीच विवाद तब पैदा हुआ था जब कंगना ने एक साक्षात्कार में ऋतिक को ‘सिली एक्स’ कह दिया था। उन्होंने कहा था, “पूर्व प्रेमी आपका ध्यान पाने के लिए पागलपन क्यों दिखाते हैं?”

सूत्रों के मुताबिक ये तस्वीरें एक पार्टी की है जहां ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन और कई अन्य मित्र भी उपस्थित थे। पार्टी में सभी एक दूसरे से गले मिल रहे थे और उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493