ऋतिक ‘कबड्डी’ से बाहर नहीं : राकेश मेहरा

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ फिल्म ‘कबड्डी’ में काम करने की सोमवार को पुष्टि की, और साथ ही उन्होंने फिल्म से ऋतिक के बाहर होने की अफवाहों का खंडन किया।

मेहरा ने यहां गांधी जयंती पर आयोजित एक समारोह से अलग कहा, “मुझे पटकथा लेखन पसंद है, लेकिन यह थकाऊं और धीमी प्रक्रिया है। कभी-कभी आपको दो वर्ष लग सकते हैं। ‘रंग दे बसंती’ लिखने में मुझे पांच साल लग गए थे। हां मैं रोनी स्क्रूवाला के साथ काम कर रहा हूं, और आज से एक वर्ष में हम पटकथा तैयार कर लेंगे और उसके बाद हम शूटिंग के बारे में फैसला करेंगे।”

रपटों के मुताबिक, ऋतिक पहले इस फिल्म में काम के लिए राजी थे, लेकिन रचनात्मक मतभेदों के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

राकेश ने इन अफवाहों का खंडन किया और कहा, “ऐसा कुछ नहीं है।”

उन्होंने कहा, “फिल्म फरवरी से जुलाई, 2018 के बीच कभी भी रिलीज हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493