ऋतिक की अगली 6 फिल्मों के अधिकार 500 करोड़ में बिके

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवु़ड अभिनेता ऋतिक रोशन की अगली छह फिल्मों के अधिकार 500 करोड़ रुपये में बिके हैं।

अभिनेता ने अपने अगली फिल्मों के सैटेलाइट अधिकार के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

ऋतिक की इस साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ है, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया है। यह 12 अगस्त को रिलीज होगी।

अभिनेता की 2017 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के सैटेलाइट अधिकार 45 करोड़ रुपये में बिके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493