ऋतिक के लिए गाना चाहते हैं ‘बुल्लेया’ हिटमेकर अमित

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सलमान खान, रणबीर कपूर और वरुण धवन अभिनीत फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके गायक अमित मिश्रा अब अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए गाना चाहते हैं।

मिश्रा ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मेरी सूची में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहूंगा। उनमें से एक ऋतिक रोशन हैं। वह एक महान अभिनेता, कलाकार और एक अद्भुत नर्तक हैं। मैं रणवीर कपूर, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकारों के लिए भी गाना चाहूंगा।”

वर्ष 2016 में फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ‘बुल्लेया’ के बाद आए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “तब से जिंदगी बहुत बदली है। मुझे बहुत-से अच्छे काम मिले, मुझे अब भी अच्छे अवसर मिल रहे हैं और उद्योग में सर्वश्रेष्ठ तकनीशियनों के साथ काम करने का मौका। मैं अभी तक खुद को साबित करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का इंतजार कर रहा हूं।”

वह अमेरिका दौरे को लेकर भी उत्साहित हैं, जो संगीतकार प्रीतम और अन्य कलाकारों के साथ छह अप्रैल से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493