ऋतिक के लिए तमन्ना ‘किस नहीं’ करने का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए तैयार

चेन्नई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया जिनकी फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट में किसिंग सीन नहीं देने का क्लॉज होता है, वह अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए इस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने के लिए तैयार हैं।

चेन्नई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया जिनकी फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट में किसिंग सीन नहीं देने का क्लॉज होता है, वह अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए इस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने के लिए तैयार हैं।

चैट शो ‘फेमसली फिल्मफेयर’ (तमिल) के एक एपिसोड में तमन्ना ने कहा कि अगर उन्हें कभी भी ऋतिक के साथ काम करने का मौका मिलता है तो वह उनके लिए इस नियम को तोड़ने को तैयार हैं।

तमन्ना ने कहा, “पर्दे पर मैं किसिंग सीन नहीं करती हूं। तो यह वास्तव में मेरे अनुबंध का एक हिस्सा होता है। लेकिन, मैं अपने दोस्तों से मजाक में कहती रहती हूं कि ऋतिक रोशन के साथ, हां मैं यह करूंगी।”

फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ की अभिनेत्री ने बताया कि वह ऋतिक की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और हाल ही में उनसे मिलीं। अभिनेता से मिलते समय वह बेहद उत्साहित हो गईं। उन्होंने खुद को 16 साल की किसी लड़की तरह महसूस किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493