ऋतिक के साथ अगली फिल्म करेंगे संजय गुप्ता

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक संजय गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी अगली फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और राकेश रोशन साथ होंगे।

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक संजय गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी अगली फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और राकेश रोशन साथ होंगे।

इसके अलावा फिल्म की नायिका का चयन होना बाकी है।

संजय गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, “बिलकुल यह सही कि मैं अपनी अगली फिल्म ऋतिक और राकेश जी के साथ करने जा रहा हूं लेकिन अभिनेत्री का चयन होना बाकी है।”

फिल्म राकेश रोशन द्वारा निर्मित होने की संभावना है।

इससे पहले संजय गुप्ता ने ‘जज्बा’ का निर्देशन किया था। इसमें इरफान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में ‘देवदास’ की अभिनेत्री ने पांच साल के अंतराल के बाद वापसी की थी।

वहीं, ऋतिक रोशन वर्तमान में आशुतोष गोवारिकर की ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदíशत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493