ऋतिक को मराठी फिल्मों के निर्माण में दिलचस्पी

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि अगर कहानी उत्साहित कर देने वाली हो तो वह मराठी फिल्मों का निर्माण करना चाहेंगे।

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि अगर कहानी उत्साहित कर देने वाली हो तो वह मराठी फिल्मों का निर्माण करना चाहेंगे।

अभिनेता ने रविवार को यहां डिजाइनर-निर्देशक विक्रम फडणवीस की मराठी फिल्म ‘हृदयांतर’ का ट्रेलर लांच किया।

मराठी फिल्मों के बारे में ऋतिक ने कहा, “फिल्म का प्रभाव अद्भुत है। मुझे लगता है कि अन्य मराठी फिल्म निर्माताओं के लिए विक्रम की इस फिल्म की तरह मुझे प्रभावित करना मुश्किल होगा।”

ऋतिक ने कहा, “मैं मराठी फिल्मों का निर्माण भी करना चाहूंगा अगर कहानी मुझे उत्साहित कर देने वाली हुई।”

इस भाषा में ऋतिक की यह पहली फिल्म होगी।

उन्होंने कहा, “‘हृदयांतर’ मेरे लिए फिल्म से अधिक है। यह आशा, आकांक्षा, सपने, हार्टब्रैक, साहस, शक्ति, खुशी, दुख और प्रेम है। मूल रूप से, यह हर भावना का एक मिश्रण है, जो मनुष्यों द्वारा महसूस किया जा सकता है।”

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “मैं बड़ी फिल्म में छोटी-सी भूमिका निभा रहा हूं। काश फिल्म में मेरे लिए संवाद होता, जिसे मैं सीखता और अभ्यास करता।”

‘हृदयांतर’ 9 जून को होगी। इसमें सुबोध भावे, मुक्ता बर्वे और सोनाली खरे जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

ऋतिक ने यह भी पुष्टि की है कि अब तक ‘कृष 4’ के लिए नायिका का चयन नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493