ऋतिक ने बच्चों से निडर बनने का आग्रह किया

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बच्चों से निडर बनने और कुछ अलग करने का प्रयास करने का आग्रह किया।

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बच्चों से निडर बनने और कुछ अलग करने का प्रयास करने का आग्रह किया।

ऋतिक ने ट्विटर पर अपने बड़े बेटे रेहान रोशन के जन्मदिन के मौके पर एक प्रेरणादायक संदेश में कहा, “हमारे सभी बेटों-बेटियों और हमारे भीतर के बच्चे के लिए, डर से मत डर उससे आगे बढ़, कुछ अलग कर।”

ऋतिक ने इस दौरान अपनी छह अंगुलियों का भी जिक्र किया जिसके कारण उन्होंने अपने जीवन में डर का सामना किया था।

ऋतिक फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह गणित शिक्षक का किरदार निभा रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493