ऋतिक संग फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहता हूं : टाइगर

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। यशराज फिल्म्स की अनाम परियोजना के लिए तैयारी कर रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा है कि वह फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म देना चाहते हैं।

टाइगर मंगलवार को ब्रांड एंबेसडर के रूप में इनरवियर ब्रांड मैचो के नए संग्रह ‘मैचो हिंट’ के लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

ऋतिक के साथ काम के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, “मैं सर्वश्रेष्ठ होना चाहता हूं, क्योंकि वह हमेशा सर्वश्रेष्ठ करते हैं और मुझे ऐसा नहीं लगता कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सहज भी होंगे।”

ऐसी खबरें थीं कि फिल्म में दोनों डांस करते दिखेंगे, लेरिक टाइगर का कहना है कि इस बारे में कुछ कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा, “हमने अभी कोई गीत तैयार नहीं किया है, लेकिन फिल्म में दिलचस्प सिचुएशन है, जहां दोनों डांस फ्लोर पर साथ आते हैं।”

फिल्म में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और यह अगले साल ‘गांधी जयंती’ पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493